September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर कारोबारी 1000 करोड़ ठगी केस में गिरफ्तार! फर्जी दस्तावेजों से कंपनी कब्जाने का आरोप

रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 10 दिन की रिमांड पर भेजा गया। मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले के भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों से जुड़ा है।

आरोप है कि महेंद्र गोयनका ने फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर कंपनी के निदेशकों को हटाकर नए डायरेक्टर नियुक्त किए और कंपनी पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। साथ ही कंपनी के वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी और संपत्ति के कथित गबन के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

सारंगढ़ में शिक्षा मंत्री का स्वागत, शिक्षकों ने रखा मांगों का पिटारा — समयबद्ध प्रमोशन और रिक्त पदों की पूर्ति पर जोर

admin

“मेकाहारा में महिला का सामान चुराने वाला गार्ड गिरफ्तार: अस्पताल की सुरक्षा पर उठे सवाल

admin

बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर; इलाके में हाई अलर्ट

admin

Leave a Comment