September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

स्कूलों के बाहर पुलिस का बड़ा एक्शन: 61 नाबालिग वाहन चलाते पकड़े, अभिभावकों को दी सख्त चेतावनी

रायपुर में नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के बढ़ते मामलों को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के कई स्कूलों के बाहर जांच में 61 नाबालिग छात्र वाहन चलाते हुए पकड़े गए। इसके बाद सभी छात्रों के अभिभावकों को यातायात मुख्यालय बुलाकर काउंसलिंग की गई।

काउंसलिंग में डीसीपी (यातायात) डॉ. अर्चना झा ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है, इसलिए उन्हें कम उम्र में वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने बताया कि पुलिस का उद्देश्य कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सड़क हादसों से बच्चों की जान बचाना है। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में नाबालिगों के वाहन चलाते पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

13 साल बाद जागा निगम का राजस्व तंत्र: राजकुमार कॉलेज से 1.64 करोड़ रुपये का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूल

admin

इंस्टाग्राम रील पड़ी भारी! युवती को टंकी पर बैठाकर स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार

admin

सांप ने डसा तो गले में डालकर 14 किमी तक बाइक दौड़ाता रहा युवक

admin

Leave a Comment