September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

खून से लिखा पत्र… क्या सोनम वांगचुक के समर्थन में अब तेज होगा आंदोलन?

छत्तीसगढ़ में पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। रायपुर में NSUI कार्यकर्ताओं और विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पांच कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए और विरोध दर्ज कराने के लिए खून से लिखा पत्र दिखाते हुए संबंधित मांगों पर कार्रवाई की अपील की।

वहीं धमतरी में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय अनशन किया, जबकि बीजापुर में आदिवासी युवा छात्र संगठन ने खून से लिखा पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम भेजकर सोनम वांगचुक की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान दिया जाना चाहिए।

Related posts

विश्व हिंदी दिवस पर अंतरराष्ट्रीय मंच से हिंदी को नई पहचान, शालिनी वर्मा की पुस्तक का कतर में विमोचन

admin

भिलाई में कुक ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

admin

रायपुर के गोल्ड जिम में भीषण आग: फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, लाखों के उपकरण जले; कोई जनहानि नहीं

admin

Leave a Comment