July 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में पूर्व उपसरपंच की हत्या की गुत्थी: जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, सिर पर लाठी-रॉड से वार के निशान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले में पिछले दो दिनों से लापता चल रहे पूर्व उपसरपंच सूर्य प्रकाश बघेल (37) का शव शुक्रवार सुबह भैंसाझार के जंगल में संदिग्ध हालत में मिला। शव देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी पहचान की और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, वहीं रतनपुर थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुँची।

कैसे हुआ पूरा मामला शुरू

भैंसाझार निवासी सूर्य प्रकाश बघेल, पिछले पंचवर्षीय चुनाव में पंच निर्वाचित हुआ था और बाद में उपसरपंच बन गया था।

बताया गया कि 3 दिसंबर की सुबह वह बाइक (CG 11 BL 6975) से घर से निकला था।शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला।परिजनों ने रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 4 दिसंबर को परिजनों ने रतनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जंगल में मिला शव — आसपास भीड़ जुटी

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को जंगल की झाड़ियों में एक शव पड़ा दिखा। करीब जाकर देखा गया तो वह सूर्य प्रकाश बघेल का था। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस को हत्या की आशंका – हर एंगल पर जांच

एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा के अनुसार—

शव संदिग्ध स्थिति में मिला।सिर सहित कई हिस्सों पर लाठी-रॉड जैसे भारी हथियार से वार के निशान मिले।शरीर से बहा हुआ खून सूख चुका था, यानी वारदात कुछ समय पहले हुई थी।मौके पर फॉरेंसिक टीम व सर्च डॉग को बुलाया गया है।शव से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में मृतक की बाइक भी संदिग्ध हालत में मिली।

पेशी पर जाने निकला था, पर पहुंचा या नहीं—अभी साफ नहीं

परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन मृतक बिलासपुर पेशी पर जाने निकला था।

किस केस की पेशी थी, और वह पेशी पर पहुँचा या नहीं—इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

पैसे के लेन-देन का विवाद सामने आया

जांच में पता चला है कि मृतक का सगे-संबंधियों, परिचितों, तथा रतनपुर क्षेत्र के कुछ लोगों से पैसों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। पुलिस इन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

मोबाइल डिटेल्स व लोकेशन की मदद से जांच

पुलिस ने मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स, लोकेशन हिस्ट्री, तथा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज

खंगालने शुरू कर दिए हैं। जांच के आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया।

 

Related posts

अपराध नियंत्रण पर एसएसपी की सख्ती: लंबित प्रकरण निपटाने, गुंडा–निगरानी बदमाशों की लिस्ट अपडेट करने के निर्देश

admin

छत्तीसगढ़ में गौधाम योजना को मिलेगा नया आयाम, चरवाहों और गौसेवकों की होगी नियुक्ति

admin

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों का समर्पण, 27 पर था 65 लाख का इनाम; DVCM-ACM कैडर भी शामिल

admin

Leave a Comment