अंबिकापुर के ओपन बिरला माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में एक शिक्षिका पर छात्र से उसकी मां के लिए 100 से अधिक बार अपमानजनक और अश्लील शब्द नोटबुक में लिखवाने का आरोप लगा है। छात्र जब नोटबुक घर लेकर पहुंचा तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मामला सामने आते ही अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। विवाद बढ़ने पर स्कूल प्रबंधन ने माफी मांगते हुए संबंधित शिक्षिका को निलंबित कर दिया। मामले की जांच जारी है।
