September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में 12 लाख की MDMA बरामद, ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को 106 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। गंज थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। मामले में ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद इस पूरे नेटवर्क को लेकर जल्द बड़ा खुलासा किया जाएगा।

Related posts

CM के आने से पहले भोजराज नाग ने काटा नींबू, फिर थम गई बारिश!

admin

सूरजपुर डांस विवाद पर सियासत गरमाई: मंत्री नेताम बोले– कला को धर्म से मत बाँधिए, कांग्रेस ने संस्कृति पर उठाए सवाल

admin

“पोस्ट हटाने की बात बनी जानलेवा”: बेमेतरा में नाबालिग ने युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, परिजनों ने फांसी और 1 करोड़ मुआवजे की रखी मांग

admin

Leave a Comment