रायपुर पुलिस ने संजय नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 26 वर्षों से रायपुर में रह रहा था और वाहन मैकेनिक का काम करता था।
पुलिस के अनुसार, वह बचपन में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था और यहीं रहकर पढ़ाई व कामकाज करता रहा। आरोपी किराए के मकान में रह रहा था तथा उसकी एक छोटी मैकेनिक दुकान भी संचालित थी।
जांच में सामने आया कि उसने आधार, राशन कार्ड समेत कई भारतीय दस्तावेज बनवा लिए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है और अब उसके परिजनों व अन्य संबंधित लोगों की तलाश की जा रही है।
