अंबिकापुर के सराफा कारोबारियों ने सोने की शुद्धता के मुद्दे पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कारोबारियों का कहना है कि बड़े ज्वेलरी ब्रांडों द्वारा शुद्धता के दावों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों दोनों पर असर पड़ रहा है।
हाल ही में बिलासपुर के मैग्नेटो मॉल स्थित मालाबार ज्वेलर्स का नाम सोने की शुद्धता को लेकर हुए विवाद में सामने आया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने प्रदेशभर में ऐसे मामलों की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। कारोबारियों का कहना है कि जांच से सच्चाई सामने आएगी और ग्राहकों का भरोसा मजबूत होगा।
