September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

‘नंगा करके मारूंगा’: CMO को धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता पर मामला दर्ज

रायपुर जिले के अभनपुर नगर पालिका में बड़ा विवाद सामने आया है। नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस नेता उज्जैन गहिरवारे पर CMO निलेश केरकेट्टा तथा अन्य अधिकारियों से गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगा है। अधिकारियों का कहना है कि भुगतान को लेकर हुए विवाद के दौरान अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी।

शिकायत के अनुसार, अध्यक्ष ने अधिकारियों पर भुगतान का दबाव बनाया और विवाद बढ़ने पर उन्हें ‘नंगा करके मारूंगा’ जैसी धमकी दी। मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभनपुर थाने में FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है

Related posts

रायपुर की ‘लेडी डॉन’ पूजा सचदेवा का आतंक: छात्राओं को बंधक बनाकर की मारपीट

admin

मॉर्निंग वॉक पर निकला परिवार, पीछे से चोरों ने घर किया साफ

admin

छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ का जीएसटी घोटाला: फर्जी फर्मों से अरबों के बिल, मास्टरमाइंड फरार

admin

Leave a Comment