बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में नव नियुक्त 56 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इन न्यायिक अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में नियुक्त किया गया है। सभी जजों को 29 अगस्त 2026 तक अपने पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ लोअर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर में परिवीक्षा पर की गई है। नए जजों की तैनाती रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जशपुर, राजनांदगांव, कांकेर, जगदलपुर समेत कई जिलों में की गई है। इससे प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
