29.7 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

IGKV में पेपर लीक से मचा हड़कंप, परीक्षा रद्द कर दोबारा एग्जाम कराने की तैयारी

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर के एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) विषय का पेपर परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले व्हाट्सएप पर वायरल होने का मामला सामने आया है। पेपर की तस्वीरें और सामग्री छात्रों के बीच तेजी से फैल गईं, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने जांच शुरू कर दी और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पेपर किसी अन्य स्रोत से फॉरवर्ड होकर छात्रों तक पहुंचा था।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Related posts

CM विष्णु देव साय की कैबिनेट में बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में UCC के लिए समिति गठित

admin

नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं से लाखों लोगों को लाभ

admin

खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 8 बच्चियों समेत 12 की मौत, 3 की हालत नाज़ुक

admin

Leave a Comment