28.8 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महिला शिक्षिकाओं की शिकायत सही पाई गई, प्रभारी प्रधान पाठक पर गिरी निलंबन की गाज

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित पूर्व माध्यमिक शाला भट्ठीबांस में महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर कराई गई जांच में शिकायतों की पुष्टि हुई, जिसके बाद संयुक्त संचालक शिक्षा ने यह कार्रवाई की।

जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर विभाग ने स्पष्ट किया कि कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

शिक्षक प्रमोशन अटका तो नपेंगे अधिकारी: संयुक्त संचालक ने जारी किया कड़ा अल्टीमेटम

admin

संपत्ति कर नहीं भरा तो सख्ती: रायपुर में कॉलोनाइजर शैलेष वर्मा समेत 15 बड़े बकायादारों की दुकानें-गोदाम सील

admin

रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और नवजात की बिक्री का आरोप, 6 आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment