September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 31 IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 31 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पवन देव को नगर सेना, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं का महानिदेशक बनाया गया है, जबकि एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा गुरजिंदर पाल सिंह को पुलिस अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। कई अन्य अधिकारियों के विभाग और पद भी बदले गए हैं। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में अधिक प्रभावशीलता आएगी। इससे पहले हाल ही में राज्य में IAS अधिकारियों के तबादले भी किए गए थे।

Related posts

सावन में यात्रियों को राहत: बाबाधाम स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे

admin

जेलों में मौतों पर सियासी घमासान, विधानसभा में तीखी बहस और जांच की मांग

admin

विजय शर्मा की पहल लाई रंग! बस्तर रेजिमेंट की मांग पर रक्षा मंत्रालय ने शुरू की प्रक्रिया

admin

Leave a Comment