रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक यात्री बस टैंकर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बस स्टॉप में घुस गई। हादसा ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने हुआ। बस भाठागांव से टाटीबंध की ओर जा रही थी और उसमें 7 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि या यात्री घायल नहीं हुआ। हालांकि बस का अगला हिस्सा और बस स्टॉप का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है
