September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महानदी में अवैध खनन पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, दोषी पट्टेदारों के पट्टे निरस्त

बिलासपुर में महानदी के किनारे अवैध खनन और नदी में मलबा डालने के मामले में राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में दोषी पाए गए सभी खनन पट्टेदारों के पट्टे रद्द कर दिए गए हैं। सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि फिलहाल इस क्षेत्र में कोई खनन कार्य नहीं चल रहा है।

जनहित याचिका में आरोप लगाया गया था कि लीज क्षेत्र के बाहर अवैध खनन किया जा रहा है और खनन का मलबा महानदी में फेंका जा रहा है। जांच के बाद पर्यावरण संरक्षण मंडल के निर्देश पर कार्रवाई की गई। हाईकोर्ट ने सरकार के कदमों को पर्याप्त मानते हुए याचिका का निपटारा कर दिया, साथ ही भविष्य में अवैध खनन रोकने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Related posts

साधु के भेष में भीख मांगने का मामला उजागर, पूछताछ में युवक की पहचान मुस्लिम के रूप में सामने

admin

PRSU पर नियुक्ति में गंभीर अनियमितता के आरोप

admin

बिलासपुर में दही हांडी की तैयारी के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक

admin

Leave a Comment