छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) सम्मेलन में राज्य को ‘बेस्ट इमर्जिंग टूरिस्ट डेस्टिनेशन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्य ने सम्मेलन में अपने प्राकृतिक पर्यटन स्थलों, झरनों, वन्यजीवों, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस सम्मान से देशभर में छत्तीसगढ़ पर्यटन की पहचान और मजबूत हुई है तथा प्रदेश में पर्यटन विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
