23.9 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

3 साल से 9 परिवारों का बहिष्कार! शादी-ब्याह से दूरी, बेटियों के रिश्तों पर भी असर

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के परपोड़ी गांव में मानिकपुरी समाज के 9 परिवारों के 55 लोगों के सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि पिछले 3-4 वर्षों से उन्हें सामाजिक कार्यक्रमों और शादी-विवाह में नहीं बुलाया जाता, यहां तक कि बेटियों के लिए आने वाले रिश्तों को भी वापस लौटा दिया जाता है। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। परिवारों का कहना है कि समाज के भीतर पुराने विवाद और बैठक में आपत्ति जताने के बाद उनका बहिष्कार किया गया, जबकि समाज पक्ष का कहना है कि विवाद गाली-गलौज की घटना के बाद शुरू हुआ।

Related posts

श्रद्धा और उल्लास के साथ मठ परिसर में संपन्न हुआ गोवर्धन पूजा महोत्सव

admin

“भाजपा संगठन की शक्ति परीक्षा: शिवराज-नितिन करेंगे पदाधिकारियों को प्रशिक्षित, 10 घंटे चलेगी रणनीति बैठक”

admin

26 व 30 जनवरी को रायपुर में पूर्ण ड्राई-डे जैसे हालात, मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध

admin

Leave a Comment