36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बैंक में गिरवी जमीन की गुपचुप बिक्री, रायपुर में कारोबारी से 11 करोड़ की ठगी; कंपनी डायरेक्टर सहित 3 गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर में जमीन कारोबार के नाम पर बड़ी आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हाई-टेक एब्रेसिव्स कंपनी के डायरेक्टर और उसके सहयोगियों ने एक कारोबारी को करोड़ों का चूना लगा दिया। आरोप है कि कंपनी ने जिस जमीन को बैंक में पहले से गिरवी रखा था, उसी जमीन को वैध बताते हुए कारोबारी को बेच दिया और करीब 11 करोड़ रुपये की रकम हासिल कर ली।

पीड़ित कारोबारी को जब सौदे से जुड़ी बैंक संबंधी जानकारी बाद में मिली, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। जांच में सामने आया कि जमीन पर बैंक का चार्ज होने के बावजूद आरोपियों ने यह तथ्य छुपाया और दस्तावेजों के जरिए सौदे को वैध रूप देने की कोशिश की।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी के डायरेक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कई अन्य नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका जमीन सौदे और पैसों के लेन-देन में संदिग्ध पाई गई है। फिलहाल 9 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला सुनियोजित आर्थिक अपराध का है, जिसमें फर्जीवाड़े, धोखाधड़ी और विश्वासघात के कई पहलू जुड़े हुए हैं। जांच आगे बढ़ने पर ठगी की रकम और आरोपियों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

Related posts

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज घोटाले में फंसे रेरा चेयरमैन, PMO ने दिए जांच के आदेश

admin

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश

admin

बिलासपुर जोन की ट्रेनों में तीसरी आँख: 1052 LHB कोच में CCTV से बढ़ेगी यात्रियों की सुरक्षा

admin

Leave a Comment