31 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

आबकारी ओवरटाइम घोटाले में नवीन तोमर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

रायपुर के चर्चित आबकारी मेनपावर और ओवरटाइम भुगतान मामले में आरोपी नवीन प्रताप सिंह तोमर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर 2026 को होगी।

नवीन तोमर आबकारी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर और CSMCL में पूर्व डीजीएम रह चुके हैं। EOW/ACB की जांच में उन पर मेनपावर एजेंसियों के बिल, ओवरटाइम भुगतान और कथित कमीशन से जुड़े मामलों में भूमिका होने के आरोप हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि 2019 से 2023 के बीच भुगतान में अनियमितताएं हुईं। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मामले की आगे कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी

Related posts

होली के दिन युवक की चाकू मारकर हत्या, हुड़दंग कर रहे युवकों से विवाद के बाद वारदात

admin

कोरबा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने तोड़ा बैरियर, खंभे से टकराने पर एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

admin

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की चेतावनी

admin

Leave a Comment