भिलाई नगर पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मामले में सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह करीब ढाई महीने से फरार था। उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमले के मामले में पकड़ा गया है। इस केस में अब तक चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जांच के दौरान पुलिस को प्रखर के बैंक खातों में 60 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन के संकेत मिले हैं। पुलिस अब इन वित्तीय लेनदेन और महादेव ऐप नेटवर्क से उसके संबंधों की भी जांच कर रही है।
