22.6 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मंत्री की पत्नी की कंपनी को करोड़ों का फायदा?

रायपुर की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना को लेकर नया विवाद सामने आया है। समाजसेवी डॉ. राकेश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि राशिका पैलेस प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी, जिसकी निदेशक एक मंत्री की पत्नी बताई जा रही हैं, को कम मूल्य की जमीन के बदले करोड़ों रुपये का व्यावसायिक प्लॉट आवंटित किया गया। आरोप है कि नालापारा स्थित लगभग 1.33 एकड़ जमीन, जिसकी कीमत कुछ लाख रुपये बताई जा रही है, उसके बदले मुख्य सड़क किनारे करीब 23,327 वर्गफुट का बहुमूल्य प्लॉट दिया जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये तक हो सकती है। मामले को लेकर जांच और पारदर्शिता की मांग उठी है।

Related posts

वंदे भारत की सफाई के दौरान हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, रेलवे की लापरवाही उजागर

admin

गोपाल मंदिर परिसर में गूंजे गीता के मंत्र, संपूर्ण पारायण एवं शोभा यात्रा संपन्न

admin

बिलासपुर में दर्दनाक घटना: पत्नी किराना दुकानदार के बेटे संग भागी, टूटे दिल से पति ने लगाई फांसी

admin

Leave a Comment