भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में EOW ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को रायपुर की विशेष अदालत में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। जांच पूरी होने के बाद अब मामले में आरोप पत्र पेश करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इससे पहले 28 सितंबर को EOW ने उनसे दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। जांच एजेंसी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और IPC की विभिन्न धाराओं का उल्लेख किया है।
