रायपुर के रायखेड़ा स्थित एक निजी पावर प्लांट में शराब बेचने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मजदूरों के दो गुट आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए, जिससे थाना प्रभारी घायल हो गए। घटना में कई वाहनों के कांच भी टूट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
