छत्तीसगढ़ के बालोद में 22 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा ने एक युवक का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हमले की साजिश रची। जब छात्रा लाइब्रेरी से घर लौट रही थी, तभी उस पर एसिड फेंका गया।
हमले में छात्रा का चेहरा, आंख और शरीर का एक हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। उसे पहले बालोद जिला अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
