29.6 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बस्तर दशहरा में बवाल! फूल रथ का पहिया टूटा, पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत

जगदलपुर। बस्तर दशहरा की फूल रथ परिक्रमा के दौरान रविवार रात तनाव की स्थिति बन गई। परिक्रमा के दौरान रथ का एक पहिया और ढांचे की मुख्य लकड़ी टूट गई, जिससे रथ रास्ते में रुक गया। बताया जा रहा है कि रथ निर्माणाधीन विजय रथ से टकराने के बाद यह घटना हुई।

पहिया जोड़ने के बाद ग्रामीण रथ को खुद खींचने पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ और एक पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई की बात सामने आई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

मौके पर पहुंचे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ग्रामीणों और पुलिस के बीच बातचीत कराकर मामला शांत कराया। इसके बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से रथ को आगे बढ़ाया गया और परिक्रमा पूरी हुई। बस्तर दशहरा में फूल रथ खींचने की परंपरा करीब 600 वर्षों से चली आ रही है।

Related posts

रायपुर में बढ़ा जल संकट, आधे शहर में पानी की किल्लत

admin

2025-26 से घर बैठे जमा होगा टैक्स: सभी नगरीय निकायों में डिजिटल सिस्टम लागू

admin

होली के बाद नदी में नहाना पड़ा भारी: बिलासपुर में SBI कर्मचारी की डूबने से मौत

admin

Leave a Comment