22.4 C
Raipur
October 28, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में गांजे की बड़ी खेप जब्त, 2.50 लाख का नशा बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया पुलिस ने गांजा बेचने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.025 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटे देवगांव के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी मोहन लाल गुप्ता (43) को पकड़ लिया। उसके पास से पांच पैकेट में गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: 26 जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट, बिलासपुर बाढ़ में 4 बच्चों की जान पर बनी; दुर्ग समेत 7 जिलों में धूप खिली

admin

बस्तर में सभी सरकारी-निजी स्कूलों की छुट्टी घोषित

admin

बिलासपुर-नागपुर रेल सेक्शन में सिग्नलिंग और निर्माण कार्य से ट्रेनों का संचालन प्रभावित, चौथी लाइन पर शुरू होगी आवाजाही

admin

Leave a Comment