छत्तीसगढ़ रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर स्थित केंद्री रेलवे फाटक 28 अक्टूबर की रात 9 बजे से 29 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन फाटक क्रमांक आरडी-22 पर मरम्मत का काम करेगा।
फाटक बंद रहने के दौरान सड़क यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद 29 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से यातायात फिर शुरू हो जाएगा।
