October 30, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नेताओं की सुरक्षा में होगी कटौती, 400 नेताओं से हटेंगे 1550 जवान

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म होने के बाद सरकार ने नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा कम करने का फैसला लिया है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि करीब 400 नेताओं की सुरक्षा में तैनात 1550 से ज्यादा जवानों और 500 से अधिक वाहनों को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। इससे हर साल करीब 150 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।

विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा एक साथ नहीं हटाई जाएगी, बल्कि चरणबद्ध तरीके से कम की जाएगी। वहीं, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुरक्षा घटाने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सरकार ने फिलहाल सुरक्षा की समीक्षा के बाद कटौती की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

Related posts

छत्तीसगढ़ की जेलों में बढ़ती मौतें: एक साल में 66 कैदियों की जान, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

admin

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, बीजापुर में 16 प्रेशर बम और 784 जिलेटिन छड़ें बरामद

admin

दुर्ग में 91.9 ग्राम चिट्टा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment