November 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र का शक, ग्रामीणों ने युवक को पीटा; चार लोगों पर केस दर्ज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छोटी कोनी स्थित श्मशान घाट के पास मारपीट का मामला सामने आया है। शिवकुमार साहू अपने कुछ साथियों के साथ श्मशान घाट के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान वहां एक महिला का अंतिम संस्कार किया गया था। शिवकुमार की वेशभूषा देखकर कुछ ग्रामीणों को उसके तंत्र-मंत्र करने का शक हुआ। इसी शक में ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, युवक के तांत्रिक होने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।

Related posts

CGPSC इंटरव्यू पर लगी रोक: 608 अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा, नई तारीख का होगा ऐलान

admin

11–13 दिसंबर तक जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक: 7 जिलों के खिलाड़ी भिड़ेंगे

admin

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पति की हत्या का मामला, पत्नी गिरफ्तार; पुलिस जांच में घरेलू विवाद की पुष्टि

admin

Leave a Comment