November 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक!

छत्तीसगढ़ सरकार ने जनगणना 2027 की तैयारियों को देखते हुए जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर अस्थायी रोक लगा दी है। सरकार के निर्देश के अनुसार, अगले छह महीने या जनगणना का काम पूरा होने तक इन कर्मचारियों का तबादला नहीं किया जाएगा। इसमें जिला जनगणना अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

जनगणना का दूसरा चरण 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी। नागरिकों को 10 से 24 जनवरी के बीच ऑनलाइन स्व-गणना का विकल्प भी मिलेगा। सरकार का उद्देश्य प्रशिक्षित कर्मचारियों की उपलब्धता बनाए रखना और जनगणना का काम समय पर पूरा करना है।

Related posts

होली पर रेलवे का तोहफा: रायपुर रूट पर 2 स्पेशल ट्रेनें, दुर्ग–रायगढ़ मेमू 6 मार्च तक; मुंबई के लिए एलटीटी–हटिया भी चलेगी

admin

50 साल वैवाहिक सफर पूरा करने वाले दंपत्तियों का होगा सम्मान, अग्रवाल समाज का 11 दिवसीय महोत्सव 14 सितंबर से

admin

मैनपाट में मॉल रोड योजना पर सियासी घमासान: गरीबों की बेदखली पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

admin

Leave a Comment