November 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अनवर ढेबर पर 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, कारोबारी से मारपीट के मामले में FIR दर्ज

रायपुर में जमीन विवाद को लेकर 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी बलिराम धरमानी (62) की शिकायत पर पुलिस ने अनवर डेबर समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि जमीन के पुराने सौदे को लेकर आरोपियों ने कारोबारी पर 4 करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया और मारपीट कर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2018 में करीब 2.60 लाख वर्गफीट जमीन का सौदा हुआ था। इसमें कुछ जमीन की रजिस्ट्री हो गई थी, जबकि बाकी जमीन को लेकर विवाद बना हुआ था। कारोबारी का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर सितंबर 2026 में दोबारा 4 करोड़ रुपये की मांग की गई और होटल में बैठक के दौरान मारपीट भी हुई। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

12,328 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं से यात्रा और माल परिवहन को नई रफ्तार

admin

रायपुर में 20 लाख की ठगी और अंडरवर्ल्ड के नाम पर धमकी, सिक्योरिटी अफसर ने ठेकेदार पर दर्ज कराई शिकायत

admin

क्या बाढ़ में डूब गए नारायणपुर के BSF कैंप?

admin

Leave a Comment