September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

तिल्दा नेवरा में पुलिस का शिकंजा, गांजा तस्करी करते पकड़ा गया युवक

छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी विजय कुमार रोहरा वार्ड नंबर 5 के पास से पकड़ा गया।

यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 15 किलो 716 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए इस गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गांजे की तस्करी के लिए जिस मोटरसाइकिल (नंबर CG04KT2771) का इस्तेमाल कर रहा था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह की कार्रवाई से तस्करों के हौसले पस्त होंगे। तिल्दा नेवरा क्षेत्र में यह गिरफ्तारी पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Related posts

स्कूल खुलने में बस 8 दिन बाकी, लेकिन किताबों का इंतजार! निजी स्कूलों ने सरकार को लिखा पत्र

admin

छत्तीसगढ़ राज्यसभा सीट पर BJP का सियासी संदेश: लक्ष्मी वर्मा पर भरोसा, दिग्गज दावेदारों की उम्मीदें टूटीं

admin

CMSSY योजना में गड़बड़ियों पर CMO नरेश वर्मा को कारण बताओ नोटिस

admin

Leave a Comment