नई दिल्ली | दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन Google आज 27 साल का हो गया। 1998 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्रों लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने इसे शुरू किया था। गूगल का नाम असल में “Googol” (1 के बाद 100 जीरो) से प्रेरित था, लेकिन स्पेलिंग मिस्टेक की वजह से यह Google बन गया और आज यही नाम पूरी दुनिया की पहचान बन गया।
गूगल के रोचक फैक्ट्स
शुरुआत में गूगल का नाम था BackRub, जो बैकलिंक चेक करने वाला टूल था।
1998 में गूगल का पहला ऑफिस एक गैरेज था, जो सुज़ैन वोजिस्की (बाद में YouTube की CEO बनीं) का था।
गूगल के पहले डूडल में जलता हुआ Burning Man Festival दिखाया गया था।
आज गूगल के पास 100 से ज्यादा प्रोडक्ट और सर्विसेज हैं—Gmail, YouTube, Maps, Android वगैरह।
कंपनी का पेरेंट ऑर्गनाइजेशन है Alphabet Inc., जिसे 2015 में बनाया गया।
क्यों है खास?
- आज रोज़ाना 8 अरब से ज्यादा लोग गूगल पर सर्च करते हैं।
- गूगल की AI, क्लाउड और एंड्रॉइड टेक्नोलॉजी ने डिजिटल दुनिया बदल दी है।
- गूगल का PageRank एल्गोरिद्म ही इसकी सफलता की असली नींव है।
