42 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

शिक्षक की कमी से ठप हुई पढ़ाई, अभिभावकों ने स्कूल में लगाया ताला

महासमुंद जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय भावा में शिक्षा व्यवस्था चरमराने लगी है। विद्यालय में कक्षा पहली से पाँचवीं तक कुल 35 बच्चे अध्ययनरत हैं। इन बच्चों की पढ़ाई के लिए दो शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन इनमें से एक शिक्षक कई महीनों से अवकाश पर है। इस कारण विद्यालय की संपूर्ण जिम्मेदारी अब केवल एक शिक्षक पर आ गई है। एक ही शिक्षक द्वारा पाँचों कक्षाओं का संचालन करना कठिन हो गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार शिक्षा विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। विभाग द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने से बच्चों की शिक्षा व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और उनका भविष्य खतरे में है।

इसी स्थिति से त्रस्त होकर आज नाराज अभिभावकों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक विद्यालय में एक और शिक्षक की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी है।

Related posts

गुवाहाटी में CM सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मां कामाख्या के किए दर्शन

admin

ठाणे में रेल हादसा: चलती ट्रेन से गिरकर 4 यात्रियों की मौत, 5 घायल

admin

भारी बारिश से वैष्णो देवी यात्रा फिर स्थगित; UP में 4% कम तो हिमाचल में 133% ज्यादा, राजस्थान से विदाई की शुरुआत

admin

Leave a Comment