24.5 C
Raipur
October 30, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बालोद में दोहरी मौत से मचा हड़कंप, कमरे में मिली मां-बेटी की लाश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दीवाली से पहले एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारिपारा मोहल्ले में एक मकान के अंदर महिला और उसकी 10 वर्षीय बेटी की लाश बरामद हुई। इस घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। महिला कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और पास में उसकी बेटी का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा था।

मृत महिला की पहचान निकिता पडोती के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, निकिता के पति की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक और आर्थिक तनाव में थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि महिला ने पहले अपनी बेटी की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत इकट्ठा किए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

बालोद कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। महिला के मायके और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय घर में और कोई मौजूद था या नहीं। यह दिल दहला देने वाली घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।

Related posts

3 यूनिट खून की थी जरूरत… मां की गुहार के बीच चली गई बेटी की जान

admin

निर्माणाधीन भारतमाला हाईवे बना हादसे की वजह, अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार; चार युवक गंभीर

admin

GGU पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! जांच रिपोर्ट सौंपी गई, अब पुलिस जांच की तैयारी

admin

Leave a Comment