July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“एसपी कार्यालय में गंगाजल से शुद्धिकरण कर न्याय की गुहार”

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में एक अनोखी घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जिले के चैंपुर निवासी रघुनाथ सिंह गोंड ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में पहुंचकर गंगाजल छिड़का और विधिवत पूजा-अर्चना कर शुद्धिकरण किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पूर्वजों की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर कई बार शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने थाना मनेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी और उसके बाद एसपी कार्यालय में भी आवेदन दिया, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वर्ष 2022 में उन्होंने तहसील कार्यालय के सामने तीन दिनों तक आमरण अनशन भी किया था, लेकिन उस समय भी उन्हें न्याय नहीं मिला।

रघुनाथ सिंह ने उम्मीद जताई कि नए एसपी के कार्यकाल में न्याय मिलेगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि जमीन से जुड़े मामले में राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ की गई है, जो गंभीर आपराधिक मामला है और इसकी कार्रवाई का अधिकार पुलिस के पास है। उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि किसी नागरिक को न्याय के लिए इतना प्रतीकात्मक कदम क्यों उठाना पड़ा। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि नए पुलिस अधीक्षक मामले की गंभीरता को समझते हुए पीड़ित को न्याय दिलाएंगे।

Related posts

नशे के नेटवर्क पर रायपुर पुलिस का बड़ा वार: ऑपरेशन ‘निश्चय’ में 4 तस्कर दबोचे, 6.38 लाख का माल जब्त

admin

नवा रायपुर को मिलेगा नया प्रशासनिक दर्जा: रायपुर जिले में बनेगी छठवीं तहसील, ग्रामीणों को बड़ी राहत

admin

छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा से घर-घर बन रहे बिजली उत्पादक

admin

Leave a Comment