38 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

इंदौर बनेगा देश का गौरव — 2026 में जन्म ले सकता है भारत का पहला काला बाघ

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में भी इतिहास रचने की तैयारी में है। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में मेलानिस्टिक (ब्लैक) टाइगर और व्हाइट फीमेल टाइगर की मेटिंग सफल होने के बाद विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि अगले वर्ष 2026 में देश का पहला काला बाघ (ब्लैक टाइगर) जन्म ले सकता है।

जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार, इन दोनों टाइगर की मेटिंग बीते सितंबर महीने में कराई गई थी। यह प्रक्रिया सफल रही है और फिलहाल मादा टाइगर के व्यवहार में स्पष्ट परिवर्तन दिखाई दे रहा है, जो इस बात का संकेत है कि गर्भधारण की संभावना काफी प्रबल है। बताया जा रहा है कि टाइगर का गर्भकाल 300 से 310 दिनों के बीच होता है, ऐसे में नए वर्ष के आरंभ में इंदौर जू में यह दुर्लभ बाघ जन्म ले सकता है।

अगर सब कुछ अनुकूल रहा, तो यह देश का पहला अवसर होगा जब किसी चिड़ियाघर में मेलानिस्टिक टाइगर का जन्म होगा। यह केवल इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय होगा, क्योंकि इससे राज्य का नाम “टाइगर स्टेट” के रूप में और अधिक मजबूत होगा।

देश में अब तक केवल ओडिशा के नंदनकानन चिड़ियाघर में ही मेलानिस्टिक टाइगर पाए जाते हैं। ऐसे में इंदौर में इसका जन्म वन्यजीव जगत के लिए एक नई उपलब्धि साबित होगा।

क्या है मेलानिस्टिक टाइगर:

मेलानिस्टिक टाइगर के शरीर पर सामान्य टाइगर की तुलना में चौड़ी और गहरी काली धारियां होती हैं। ये धारियां इतनी गहरी और फैली होती हैं कि पूरा शरीर लगभग काला दिखाई देने लगता है। इसे वैज्ञानिक भाषा में मेलानिज़्म कहा जाता है, जो एक आनुवंशिक परिवर्तन है। सामान्य टाइगर के शरीर पर पीले या सुनहरे रंग की धारियां होती हैं, जबकि मेलानिस्टिक टाइगर पूरी तरह ब्लैक दिखता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो यह देश के वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक बड़ा अध्याय जोड़ देगा। यह न केवल इंदौर चिड़ियाघर की प्रतिष्ठा बढ़ाएगा, बल्कि मध्यप्रदेश को वैश्विक स्तर पर “ब्लैक टाइगर बर्थ प्लेस” के रूप में पहचान भी दिला सकता है।

Related posts

राजा रघुवंशी हत्याकांड: एक साजिश, एक हत्या और 234 कॉल्स की कहानी

admin

ई-चालान के फर्जी SMS से 10 लाख की ठगी: बिलासपुर-दुर्ग के पार्षद और रायपुर के कारोबारी फंसे; जानें असली और नकली चालान पहचानने का तरीका

admin

गोरखपुर में CM योगी की सुरक्षा में चूक: कार से उतरते ही सुरक्षा घेरे में घुसी गाय, नगर निगम सुपरवाइजर सस्पेंड

admin

Leave a Comment