September 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: महंगाई भत्ते में 8% बढ़ोतरी, जुलाई से लागू होंगी नई दरें

चंडीगढ़। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में सीधी 8 प्रतिशत बढ़ोतरी देकर बड़ा फायदा पहुंचाया है। वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि नई DA दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। 5वें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का डीए 466% से बढ़ाकर 474% कर दिया गया है।

वित्त विभाग के अनुसार, कर्मचारियों को दिसंबर में मिलने वाले नवंबर माह के वेतन में बढ़ा हुआ डीए शामिल होगा। साथ ही जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के कुल चार महीने का एरियर भी भुगतान किया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वित्तीय नियमों के अनुसार डीए की राशि में 50 पैसे या उससे अधिक का अंश होने पर उसे ऊपर की ओर पूर्णांकित किया जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम राशि को नहीं जोड़ा जाएगा।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मामलों में सरकार ने कहा है कि 5वें वेतन आयोग के पेंशनर्स को फिलहाल इस बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिलेगा, हालांकि उनके लिए अलग आदेश जारी किए जा सकते हैं।

इससे पहले, दो दिन पूर्व 6वें वेतन आयोग के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई थी। इन कर्मचारियों का डीए 252% से बढ़ाकर 257% किया गया है। वहीं, 24 अक्टूबर को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन-भोगियों और पेंशनर्स का डीए 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था।

लगातार डीए बढ़ोतरी के साथ राज्य सरकार ने साफ संकेत दिया है कि महंगाई के असर को कम करने के लिए कर्मचारियों को चरणबद्ध राहत दी जाएगी।

Related posts

अमरावती बनेगा क्वांटम टेक्नोलॉजी का ग्लोबल सेंटर: 2027 तक तैयार होगा देश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, लाखों को मिलेगा रोजगार

admin

“वतन वापसी की उड़ान: ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से लौटे 285 भारतीय, इज़राइल से भी राहत”

admin

श्रावण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से मचा हड़कंप, मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत

admin

Leave a Comment