30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
बड़ी खबरशिक्षा

CGPSC मुख्य परीक्षा रिज़ल्ट: दुर्ग के देवेश साहू बने टॉपर, टॉप-10 में 8 युवक और 2 युवतियां

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम 20 नवंबर की देर रात जारी कर दिया। इस बार टॉप-10 में 8 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं। दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने प्रदेश में टॉप किया है।

इस बार चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए पहली बार “फेसलेस इंटरव्यू” लागू किया गया। इंटरव्यूअर को उम्मीदवार की पहचान नहीं बताई गई, बल्कि सभी उम्मीदवारों को कोड नंबर दिए गए थे, ताकि चयन पूरी तरह पारदर्शी हो सके।

परिणाम जारी होते ही CGPSC की वेबसाइट कुछ देर के लिए क्रैश भी हो गई। इंटरव्यू के लिए कुल 643 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। आयोग ने स्पष्ट किया कि जारी सूची केवल लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों पर आधारित मेरिट लिस्ट है।अब उम्मीदवारों द्वारा भरे गए Order of Preference Form और मेरिट क्रम के आधार पर विभागवार पदों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद ही अंतिम चयन सूची अलग से जारी होगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत वर्ष 2024 में PSC ने कुल 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। मुख्य पदों में डिप्टी कलेक्टर, DSP, जिला आबकारी अधिकारी, राज्य वित्त सेवा अधिकारी, और विभिन्न विभागों के सहायक संचालक शामिल हैं।

सबसे अधिक पद आबकारी उप निरीक्षक के हैं, जबकि DSP के 21 और डिप्टी कलेक्टर के 7 पद शामिल हैं।मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून में आयोजित हुई थी और मुख्य परीक्षा के परिणाम 31 अक्टूबर को जारी किए गए थे। परिणाम आने के बाद तीन गुना यानी 643 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

अभ्यर्थी विस्तृत सम्मिलित मेरिट सूची और आगे की प्रक्रिया की जानकारी छत्तीसगढ़ PSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Related posts

“भारत की ऐतिहासिक विरासत पर पीएम मोदी का विशेष फोकस, मन की बात में किलों का किया गौरवगान”

admin

‘PM ने अडाणी को सौंप दी भागलपुर की 1050 एकड़ जमीन’: कांग्रेस बोली- किसानों पर दबाव डालकर कराई डील, अब महंगी बिजली खरीदेगा बिहार

admin

चारधाम यात्रा के शीतकालीन चरण को लेकर तैयारी शुरू: तीर्थ पुरोहितों ने दिए 8 बड़े सुझाव, बोले—धर्मस्थलों का माहौल रहे पवित्र और व्यवस्थाएं हों दुरुस्त

admin

Leave a Comment