25.2 C
Raipur
September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान” थीम पर दुर्गा महाविद्यालय में NSS ने कराया संविधान वाचन, छात्रों में जागरूकता का संदेश

छत्तीसगढ़ भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के आदेश अनुसार “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” थीम के अंतर्गत संविधान दिवस पर दुर्गा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं शपथ का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान में निहित मूल्य एवं आदर्शों का पालन करना हम सभी का नैतिक दायित्व है राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जिस आजादी अधिकारों और लोकतंत्र पर गर्व करते हैं उसकी नींव एक ऐसे ऐतिहासिक दिन पर रखी गई थी जिसने भारत को असली पहचान दी 26 नवंबर को मनाया जाने वाला संविधान दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि लंबे और कठिन सफर की याद है एक ऐसा दस्तावेज है जो आज भी करोड़ों लोगों के जीवन का मार्गदर्शन करता है कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के दल नायिका वैशाली महोबिया, पूजा क्षत्रिय ,दीपिका चौरसिया , ताम सिंह चौहान, उदय डहरिया,नागेश साहू, तनुश्री आदि स्वयंसेवकों का योगदान रहा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Related posts

दुर्ग में स्कूल नेशनल कबड्डी में बड़ा विवाद: ओवरएज खिलाड़ियों को खिलाने का आरोप, प्रोटेस्ट के बाद राजस्थान टीम टूर्नामेंट छोड़ लौटी

admin

धान खरीदी की मांग पर AAP का प्रदेशव्यापी आंदोलन, 28 फरवरी तक तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर चक्काजाम

admin

सांसद आवास घेराव को लेकर बिलासपुर में अलर्ट, NSUI के प्रदर्शन से बदला ट्रैफिक रूट

admin

Leave a Comment