September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की तड़के संयुक्त रेड, 33 बदमाशों पर कार्रवाई

दुर्ग–भिलाई। जिले में आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए दुर्ग पुलिस ने गुरुवार तड़के एक व्यापक सर्च-ऑपरेशन चलाया। सुबह 4 बजे से 7 बजे तक सभी थानों और चौकियों की टीमों ने एक साथ संदिग्धों, चाकूबाजों, गुंडा तत्वों और निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप की स्थिति रही।

पुलिस टीमों ने घर-ठिकानों में जाकर 33 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसमें नेवई क्षेत्र से 3, पुरानी भिलाई से 5, कुम्हारी से 4, उतई से 3, रानीतराई से 9, अमलेश्वर से 4 और जामगांव व नंदिनी नगर से 2 बदमाश शामिल रहे। सभी को सख्त हिदायत के साथ बाउंड-ओवर कराया गया ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि की स्थिति में उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा सके।

एसपी सुख़नंदन राठौर के अनुसार, जिलेभर में चेकिंग के दौरान 11 चाकूबाज, 211 गुंडा बदमाश और 94 निगरानी बदमाशों की विस्तृत सत्यापन प्रक्रिया की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर उन्हें नियंत्रित रखने की पुलिस नीति का हिस्सा है।

पुलिस का फोकस उन अपराधियों पर रहा जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड मजबूत है और जो कानून-व्यवस्था के लिए संभावित खतरा बन सकते हैं। अभियान का उद्देश्य जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

Related posts

ऑक्सीजोन मॉडल पर रायपुर में बनेगा नया हरित उद्यान, जरवाय को मिलेगी 9 करोड़ की ग्रीन सौगात

admin

बीजापुर नेशनल पार्क में बड़ी कार्रवाई: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किए 6 नक्सली, कई अहम दस्तावेज़ बरामद

admin

दुर्ग स्टेशन से मानव तस्करी की साजिश नाकाम, युवक और दो नन गिरफ्तार

admin

Leave a Comment