April 17, 2026
The Defence
बड़ी खबर

सांसद परिसर में कुत्ते संग पहुंचीं रेणुका चौधरी, बयान पर मचा हंगामा; BJP ने उठाए सवाल

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस की वरिष्ठ सांसद रेणुका चौधरी एक कुत्ते के साथ संसद परिसर में पहुंचीं, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में विवाद छिड़ गया। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब मीडिया ने उनकी कार में मौजूद कुत्ते का वीडियो साझा किया।

भाजपा सांसदों ने इसे संसद के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन बताया और कार्रवाई की मांग की। वहीं रेणुका चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी नियम को तोड़ना नहीं था, बल्कि उन्होंने रास्ते में दुर्घटना के बाद सड़क पर भटक रहे कुत्ते को कार में बैठा लिया।

चौधरी ने तंज कसते हुए कहा—

“ये छोटा और नुकसान नहीं पहुंचाने वाला जानवर है। काटने वाले और डराने वाले संसद में हैं, कुत्ते नहीं।”

BJP सांसद जगदंबिका पाल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि विशेषाधिकार का मतलब नियमों का दुरुपयोग नहीं है, और पालतू जानवरों को संसद लाना संविधान और सुरक्षा प्रोटोकॉल के विपरीत है।

संसद भवन परिसर व्यवहार एवं आचरण नियमों के अनुसार परिसर में केवल अधिकृत व्यक्ति और सुरक्षा अनुमति वाली वस्तुएं ही ले जाई जा सकती हैं। लोकसभा हैंडबुक में भी स्पष्ट रूप से लिखा है कि ऐसा कोई जीव या वस्तु नहीं लाई जा सकती जो सुरक्षा या मर्यादा को प्रभावित करे।

रेणुका चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि वह रास्ते में एक हादसे की वजह से रुकीं और तभी सड़क पर घूम रहे कुत्ते को कार में बैठाया। उन्होंने कहा कि इसे बेवजह का मुद्दा बनाया जा रहा है और उनकी मंशा केवल जानवर की  सुरक्षा थी।

Related posts

किसान आंदोलन 2.0 में नेतृत्व संकट: जगजीत सिंह डल्लेवाल पर बगावत, संगठन दो धड़ों में बंटा

admin

“राजा हत्याकांड में चौंकाने वाला मोड़: सोनम के चचेरे भाई ने दी थी सुपारी की पहली किस्त”

admin

अब हर गरीब का सपना होगा साकार, मिलेंगे पक्के घर: शिवराज चौहान

admin

Leave a Comment