22 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
बड़ी खबर

PUBG खेलने से रोकने पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या, 6 महीने पहले हुई थी शादी; आरोपी पति फरार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां PUBG गेम की लत और दहेज विवाद के बीच फंसी एक नवविवाहिता की उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है, जबकि पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतका की पहचान नेहा पटेल के रूप में हुई है, जिसकी शादी केवल 6 महीने पहले ही हुई थी।

परिजनों के अनुसार पति रंजीत पटेल दिनभर मोबाईल पर PUBG खेलता था और कोई काम नहीं करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। नेहा कई बार उसे रोजगार करने की सलाह देती थी, जिससे रंजीत नाराज रहता था।

बताया गया कि घटना वाली रात भी नेहा ने रंजीत को गेम छोड़कर नौकरी करने की बात कही, जिस पर वह भड़क गया और घरेलू विवाद के दौरान नेहा का गला घोंट दिया। हत्या के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।

हत्या के बाद रंजीत ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और मौके से फरार हो गया। उसने बाद में अपने साले (नेहा के भाई) को मैसेज भेजकर घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन घर पहुंचे और नेहा का शव कमरे में पाया।

नेहा के मायके पक्ष ने रंजीत और उसके परिवार पर लगातार दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी पहलुओं—दहेज, घरेलू हिंसा और मोबाइल गेम की लत—को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

Related posts

वीआईपी गेट पर रोक से भड़के कांग्रेस विधायक, लौटने लगे घर; सिंधिया ने मनाया, फिर साथ लेकर पहुंचे बैठक में

admin

Realme GT 8 Pro हुआ लॉन्च: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और Elite Gen 5 चिपसेट के साथ

admin

दिल्ली-बेंगलुरु में 95 स्कूलों को बम की धमकी, 5 दिन में चौथा हमला, डार्क वेब से आया खौफनाक मैसेज

admin

Leave a Comment