July 24, 2026
The Defence
खेलछत्तीसगढ़

IND-SA वनडे: नवा रायपुर स्टेडियम के लिए ट्रैफिक रूट तय, भारी वाहनों की नो-एंट्री; पानी-टिफिन-सिक्के समेत कई सामानों पर प्रतिबंध, पार्किंग गाइडलाइन जारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच आज  जिसके लिए नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी कर दिया है।

भीड़ व जाम की स्थिति न बने, इसके लिए अलग-अलग जिलों से आने वाले दर्शकों को अलग रूट फॉलो करना होगा। स्टेडियम की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों पर दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

दर्शकों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेडियम में कई सामानों को ले जाना पूरी तरह बैन कर दिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

स्टेडियम में इन चीजों पर प्रतिबंध

  • शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, लाइटर
  • पानी की बोतल, टिफिन, डिब्बे, कांच के कंटेनर
  • कुर्सी, छाता, स्टिक, ब्लेड, हथियार, पटाखे
  • लैपटॉप, कैमरा, लेजर, लाइट, स्प्रे
  • सभी प्रकार के सिक्के, पेन, पेंसिल
  • खाद्य पदार्थ (बच्चों का खाना छोड़कर)
  • हॉर्न, सीटी, रेडियो, भड़काऊ सामग्री

पार्किंग व्यवस्था (A–G पार्किंग स्लॉट उपलब्ध)

पासधारी वाहनों के लिए स्टेडियम के A, B, C, D, E, F, G पार्किंग में एंट्री की सुविधा रहेगी।

विभिन्न जिलों से आने वालों के लिए रूट

रायपुर से स्टेडियम आने वाले

टेलीबांधा तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नवा रायपुर मार्ग → स्टेडियम तिराहा → साई अस्पताल रोड → साई अस्पताल/सेंध तालाब पार्किंग

बिलासपुर की ओर से आने वाले

बिलासपुर-रायपुर मार्ग → धनैली नाला → रिंग रोड-3 → विधानसभा चौक → मंदिर हसौद → नवागांव → परसदा/कोसा पार्किंग

बलौदाबाजार-खरोरा से आने वाले

बलौदा बाज़ार मार्ग → विधानसभा ओवरब्रिज चौक → रिंग रोड-3 → रंजनबांधा → राष्ट्रीय राजमार्ग CR-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग → परसदा/कोसा पार्किंग → पैदल स्टेडियम

दुर्ग-मिलाई की ओर से आने वाले

टाटीबंध → रिंग रोड-1 → पचपेड़ी नाका → टेलीबांधा तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी → नवा रायपुर → साई अस्पताल/सेंध तालाब पार्किंग

धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले

अमनपुर → कंद्रा → मंत्रालय चौक → कोटरा भाठा → साई अस्पताल/सेंध तालाब पार्किंग

महासमुंद-सरायपाली की ओर से आने वाले

आरंग → स्टेडियम टर्निंग → परसदा/कोसा पार्किंग

स्टेडियम में खाने-पीने की कीमतें

  • समोसा: 60 में 2
  • कचौरी: 50 में 2
  • सैंडविच: 60
  • चाउमीन: 50
  • बर्गर: 80
  • पॉपकॉर्न: 60
  • बिरयानी: 150
  • चिप्स/आइसक्रीम: MRP

टिकट दरें और एंट्री गेट

1. सबसे सस्ती टिकट – ₹1500

अपर-2, अपर-4 → गेट 2, 4

2. ₹2500 टिकट

लोअर 2, 4, 7, 9 और अपर 1, 5, 6, 10 → गेट 2, 3, 5, 6, 9, 10

3. ₹3000 टिकट

लोअर 5, 6 और 10A → गेट 6, 8, 11

4. ₹3500 टिकट

लोअर 10B → गेट 11

6. सबसे महंगी टिकट – ₹20,000 (कॉर्पोरेट बॉक्स)

एंट्री गेट– 12 और 15

 

Related posts

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जंगलों में मुठभेड़ जारी

admin

नवरात्र पर भक्तों को बड़ी राहत: डोंगरगढ़ स्टेशन पर 9 दिन रुकेंगी 10 एक्सप्रेस ट्रेनें, MEMU का गोंदिया तक विस्तार; दुर्ग-डोंगरगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल MEMU

admin

सूरजपुर कांग्रेस में पदों की खींचतान बनी बड़ी दरार, सामूहिक इस्तीफों से संगठन में मचा सियासी तूफान”

admin

Leave a Comment