बलरामपुर में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। मामला कलेक्टर के लेटरहेड पर जारी दो अलग-अलग आदेशों से जुड़ा है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हुआ था। शिक्षा विभाग ने इसे लिपिकीय त्रुटि बताया, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जवाब तलब किया है।
