24.1 C
Raipur
July 30, 2026
The Defence
खेलछत्तीसगढ़

11–13 दिसंबर तक जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक: 7 जिलों के खिलाड़ी भिड़ेंगे

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में होने वाले बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन 11 से 13 दिसंबर तक जगदलपुर में होगा। इसमें बस्तर संभाग के कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएँ पूरी हो चुकी हैं, अब इनकी विजेता टीमों के बीच संभाग स्तरीय फाइनल आयोजित किया जाएगा। कुल मिलाकर सैकड़ों खिलाड़ी तीन दिनों तक विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बड़ी भागीदारी

इस बार आयोजन की खास बात यह है कि सरेण्डर नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के सदस्य भी बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेंगे।

बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि 7 जिलों की 7 टीमों के साथ 8वीं टीम ‘नुआ बाट’ होगी, जिसमें surrendered नक्सली और हिंसा पीड़ितों के खिलाड़ी शामिल रहेंगे।

यह टीम लगभग 600 खिलाड़ियों के साथ भाग ले सकती है।

अमित शाह के आने की संभावना

समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पहुंचने की भी संभावनाएँ जताई जा रही हैं। पिछले वर्ष भी वे इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

आयोजन की प्रक्रिया – ब्लॉक से संभाग तक

पहले ब्लॉक स्तरीय खेले हुए विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर पहुंचे ।वहां से चुनकर खिलाड़ी अब संभाग स्तर पर उतरेंगे। अंतिम मुकाबले 11–13 दिसंबर को जगदलपुर में होंगे

इन खेलों में होगी प्रतियोगिता

  1. कबड्डी
  2. रस्साकशी
  3. दौड़
  4. बैडमिंटन
  5. तीरंदाजी
  6. हॉकी
  7. वॉलीबॉल
  8. एथलेटिक्स सहित अन्य गेम

इन सभी प्रतियोगिताओं का पूरा खर्च जिला प्रशासन वहन करेगा। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका मिलता है और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का यह बड़ा मंच माना जाता है।

Related posts

“बलरामपुर में DSP की पत्नी ने जन्मदिन पर सरकारी गाड़ी को बनाया शोपीस: सोशल मीडिया में बढ़ा विवाद”

admin

रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश

admin

अब ट्रेन नहीं बनेगी खतरा: धरमजयगढ़ में 2500 करोड़ से बन रहा देश का पहला वाइल्डलाइफ रेल कॉरिडोर

admin

Leave a Comment