April 18, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

केंदा घाटी में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बस कंक्रीट वॉल से टकराकर पेड़ पर लटकी, 1 यात्री की मौत; 5 घायल, 31 सवार थे बस में

बिलासपुर–पेंड्रा रोड की केंदा घाटी में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मरवाही से बिलासपुर जा रही दीप ट्रैवल्स की बस (CG 10 G 0336) घाटी के खतरनाक मोड़ पर अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बनी कंक्रीट वॉल से जोरदार टकराने के बाद पेड़ से अटककर दो पहियों पर लटक गई। हादसे के दौरान बस में 31 यात्री सवार थे।

पेड़ का सहारा न मिलता तो बस करीब 40 फीट गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे में ग्राम केंदा सेमरी निवासी यशपाल कंवर (20) को गंभीर चोटें आईं। उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अन्य 5 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है।

घटना कोटा थाना क्षेत्र के केंदा चौकी इलाके में हुई। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी। हादसे के बाद बस में सवार यात्री सहमे हुए थे और एक–दूसरे की मदद से बाहर निकलते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाटी में सड़क की हालत काफी खराब है और निर्माण कार्य के कारण कई जगह गड्ढे हैं। इसके बावजूद बस चालक तेज रफ्तार से चला रहा था। मोड़ पर पहुंचते ही बस का संतुलन बिगड़ा और वाहन सड़क किनारे फिसलकर नीचे उतर गया। कंक्रीट वॉल से टकराने के बाद बस पेड़ से अटक गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

हादसे के बाद चालक बस से कूदकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Related posts

नवरात्र पर यात्रियों को तोहफा बिलासपुर जोन को मिलीं 2 पूजा स्पेशल ट्रेनें: अभी से फुल होने लगे रिजर्वेशन, इतवारी-शालीमार 27 सितंबर से और दुर्ग-निजामुद्दीन 5 अक्टूबर से चलेंगी

admin

ACB के नाम पर डराया, कांग्रेस नेता ने पटवारी के पति से की करोड़ों की वसूली!”

admin

बिलासपुर में पहली बार मुख्यमंत्री साय ने ध्वजारोहण किया, रायपुर में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

admin

Leave a Comment