July 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कोरबा के होटल में संदिग्ध मौत; युवक लापता होने से बढ़ी शक की सुई

कोरबा (छत्तीसगढ़)। कोरबा शहर के चंदेला होटल में शुक्रवार सुबह एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के मरकीडीह निवासी संध्या दास (20) के रूप में हुई है। वह अपने परिचित राकेश कुमार मानिकपुरी के साथ होटल आई थी, जो घटना के बाद से लापता है।

होटल स्टाफ से पूछताछ में सामने आया कि दोनों गुरुवार को होटल के कमरा नंबर 207 में ठहरे थे और उन्होंने कोरबा में एक शादी समारोह में शामिल होने की बात कही थी। देर रात दोनों कमरे में गए, लेकिन शुक्रवार सुबह कई घंटों तक कोई हलचल न होने पर होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खोला। अंदर बिस्तर पर युवती का शव पड़ा हुआ था, जबकि युवक गायब था।

सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस, FSL टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मृतका के शरीर पर किसी तरह के संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले, लेकिन स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है।

एडिशनल एसपी नितीश ठाकुर ने बताया कि युवती की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने युवक राकेश को मुख्य संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

होटल और आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि युवक की मूवमेंट का पता लगाया जा सके। पुलिस मामला हत्या, आत्महत्या या अन्य किसी कारण से हुई मौत—इन सभी एंगल से जांच कर रही है।

Related posts

रिंकू सिंह आज बिलासपुर में ब्राह्मण प्रीमियर लीग फाइनल का उठाएंगे हिस्सा; तात्या टाइटंस-वल्लभ वेंचर्स में खिताबी भिड़ंत

admin

धमतरी में सीएएफ जवान की मौत से सनसनी, छुट्टी पर घर आया था जवान

admin

बिलासपुर में कुत्तों के बढ़ते हमलों पर कड़ा एक्शन: 6000 पालतू कुत्तों का टीकाकरण, 21 हजार आवारा कुत्तों की नसबंदी

admin

Leave a Comment