July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़शिक्षा

अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर: 38 हजार से अधिक अभ्यर्थी बिलासपुर के 126 केंद्रों में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अमीन भर्ती (WRDA-25) परीक्षा 7 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। प्रदेश के 16 जिलों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 2.30 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। केवल बिलासपुर जिले में ही 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 38,000 से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा देंगे।

व्यापम ने परीक्षा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए ड्रेस कोड को लेकर विशेष प्रतिबंध लागू किए हैं। परीक्षा में जैकेट, जर्सी, कोट जैसे कपड़ों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थियों को केवल हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनने की अनुमति होगी। काले, गहरे, नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित किया गया है।

सादे हल्के रंग के बिना पॉकेट वाले स्वेटर की अनुमति है, लेकिन प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच में स्वेटर उतारकर दिखाना होगा। स्वेटर में आधी बांह का बंद होना मान्य नहीं होगा।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा और अतिरिक्त सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें अनुमति दी जाएगी। फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनने की अनुमति है। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण, घड़ी, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पाउच और संचार साधन परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है।

व्यापम ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। चूंकि यह परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होगी, इसलिए मेन गेट 11:30 बजे ही बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनकी पहचान सत्यापन, फोटो मिलान एवं फिंगर फिक्सिंग की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

व्यापम ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र जाकर लोकेशन देख लें, जिससे परीक्षा के दिन कोई असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान केवल काले या नीले बॉल पेन का उपयोग अनिवार्य होगा।

Related posts

सीएम साय करेंगे बीआर यादव स्टेडियम में महिला हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन

admin

आरंग के पास नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच जारी

admin

सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर को धमकी, 5 आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment