September 6, 2026
The Defence
बड़ी खबर

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस गैंग की धमकी—सलमान संग बिग बॉस स्टेज शेयर न करने की चेतावनी, भारी रकम भी मांगी

बिग बॉस 19 फिनाले से ठीक पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली है। कॉल करने वाले शख्स ने चेतावनी दी कि यदि पवन सिंह रविवार रात सलमान खान के साथ बिग बॉस फिनाले का मंच साझा करेंगे तो उन्हें आगे इंडस्ट्री में काम नहीं करने दिया जाएगा। इतना ही नहीं, कॉलर ने उनसे भारी भरकम रकम की डिमांड भी की है।

धमकी भरा कॉल—कॉलर बोला, “हम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हैं

पवन सिंह ने बताया कि शनिवार को उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और सीधे चेतावनी दी कि सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न किया जाए। इसके बाद कॉलर ने एक मोटी रकम की मांग भी रखी और डिमांड पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

बिग बॉस फिनाले में शामिल होना था पवन सिंह

पवन सिंह बिग बॉस 19 के फिनाले में शामिल होने वाले थे और इसको लेकर बेहद उत्साहित थे। धमकी के बाद भी वे फिनाले में पहुंचेंगे। फिनाले का लाइव प्रसारण रात 9 बजे से होना है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी है और कॉल की सोर्स की जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी, जांच तेज

धमकी मिलते ही पवन सिंह की टीम ने सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क किया और पूरी जानकारी साझा की। पुलिस ने कॉल ट्रेसिंग और नंबर पहचानने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि धमकी के बाद पवन सिंह के पब्लिक मूवमेंट और कार्यक्रमों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है।

सलमान खान भी निशाने पर क्यों हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान और बिश्नोई समुदाय के बीच 1998 से विवाद चला आ रहा है, जब फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था, जिसे समुदाय पवित्र मानता है। हाल ही में 12 अक्टूबर को सलमान को भी धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें 5 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी।

Related posts

खाड़ी में जंग की आग; दुबई दहला, बुर्ज खलीफा के आसपास धमाके — एयरपोर्ट सील, भारत-मिडिल ईस्ट उड़ानें ठप

admin

चेन्नई में थर्मल प्लांट हादसा: 30 फीट ऊंचा स्लैब गिरा, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत; ज्यादातर असम के थे, जांच के आदेश

admin

“होम लोन निपटाने के बाद भी राहत नहीं! दस्तावेज नहीं लौटाने पर SBI पर ₹2.5 लाख जुर्माना”

admin

Leave a Comment